व्यापार
सीएनजी के दाम में कटौती से आम जनता खुश, कैब चालकों ने कहा बड़ी राहत मिली
jantaserishta.com
7 March 2024 11:01 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा: दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में ढाई रुपए की कमी की गई है। इससे आम जनता काफी खुश है और इसे सबसे ज्यादा फायदा कैब चालकों को होने वाला है। मुंबई के बाद अब दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं।
दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी 2.5 रुपये सस्ता हो गया है। नई दरें गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। सीएनजी के रेट की बात करें तो दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी 74.09 रुपये की होगी जो पहले 76.59 रुपये थी।
नोएडा में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 78.70 रुपये होगी जो पहले 81.20 रुपये थी। ऐसे ही गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.12 रुपये होगी जो पहले 82.62 रुपये थी। सीएनजी वाहन चलाने वाले चालक इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं। सीएनजी के दामों में कमी को लेकर माल ढोने वाले वाहन चालक और कैब चलाने वाले चालक भी खुश हैं।
नोएडा के सेक्टर 93 गेझा गांव में रहने वाले राम प्रकाश सीएबी टैक्सी चलाते हैं और सीएनजी के दाम कम होने पर काफी खुश नजर आए। उनका कहना है कि किराए में कुछ फायदा होगा जो उनकी आमदनी को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि दिन भर में दो बार सीएनजी के सिलेंडर को फुल करवाना होता है जिसमें अब जेब पर बहुत ज्यादा भार नहीं पड़ेगा और काफी राहत भी महसूस होगी।
नोएडा के सेक्टर 27 से गुरुग्राम में एक बड़ी कम्पनी में काम करने वाले सुरेश सिंह भी सीएनजी कार चलाते हैं। उनके मुताबिक सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काफी किफायत होगी। सीएनजी और डीजल के दाम लगभग आसपास ही हैं। लेकिन अब सीएनजी के दाम में कमी होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





