व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

jantaserishta.com
24 Nov 2021 4:23 PM IST
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को पछाड़ा
x

Gautam Adani is Asia's Richest: अडानी समूह ( Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani ) रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति ( Asia's Richest Man) हो गये हैं. बुधवार को शेयर बाजार में अडानी समूह के स्टॉक्स में शानदार तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट के चलते गौतम अडानी एशिया के नंबर वन अमीर हो गये हैं.

डील टूटने के बाद रिलायंस के शेयर में गिरावट
दरअसल Saudi Aramco के साथ डील टूटने के बाद से लगातार तीसरे दिन रिलायंस के शेयर में गिरावट देखी गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 2351.40 रुपये पर बंद हुआ है.
अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी
जबकि अडानी समूह के लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में शानदार उछाल देखा गया है. अडानी पोर्ट्स 4.63 फीसदी की बढ़त के साथ 763 रुपये, अडानी इंटरप्राइजेज 2.08 फीसदी की उछाल के साथ 1742.90, वहीं अडानी ट्रांसमिशन 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 1948 पर बंद हुआ है. आपको बता दें शेयर बाजार में अडानी समूह की कुल छह कंपनियां लिस्टेड हैं. जिसमें इन तीन कंपनियों के अलावा अडानी ग्रीन, अडावी पावर और अडानी टोटल गैस शामिल है.
गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा
पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में केवल 14.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story