व्यापार

गौतम अडाणी ने जेफ बेजोस-एलन मस्क समेत दुनिया के कई अरबपतियों को पछाड़ा, देखें लिस्ट

Kunti Dhruw
22 April 2021 11:02 AM GMT
गौतम अडाणी ने जेफ बेजोस-एलन मस्क समेत दुनिया के कई अरबपतियों को पछाड़ा, देखें लिस्ट
x
भारत के दूसरे और दुनिया में 23वें नंबर के अरबपति गौतम अडाणी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: भारत के दूसरे और दुनिया में 23वें नंबर के अरबपति गौतम अडाणी ने इस साल कमाई के मामले में जेफ बेजोस, एलन मस्क समेत कई अरबपतियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक मुकेश अंबानी भी उनसे काफी पीछे हैं। दुनियाभर के रईसों में इस साल अबतक सबसे ज्यादा किसी संपत्ति में इजाफा हुआ है तो वह हैं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली। इनकी संपत्ति इस साल 32.6 अरब डॉलर बढ़कर 147 अरब डॉलर हो गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, अमेरिका के लैरी पेज, जिनकी संपत्ति में इस साल अब तक 21.5 बिजलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। भारत के दूसरे नंबर के अरबपति गौतम अडाणी ने इस साल कमाई के मामले में जेफ बेजोस, एलन मस्क समेत कई अरबपतियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक मुकेश अंबानी भी उनसे काफी पीछे हैं।




दुनिया के दूसरे नंबर के रईस टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 20 बिलियन डॉलर (15 खरब रुपये से ज्यादा) का इजाफा देखने को मिला। बुधवार को उनकी संपत्ति 5.71 अरब डॉलर बढ़कर 190 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। अब वह दुनिया के सबसे बड़े अरबपति अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बेहद करीब आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा रैंकिग के मुताबिक इस समय बेजोस की संपत्ति 196 अरब डॉलर है और मस्क की 190 बिलियन डॉलर।
दुनिया के दूसरे नंबर के रईस टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 20 बिलियन डॉलर (15 खरब रुपये से ज्यादा) का इजाफा देखने को मिला। बुधवार को उनकी संपत्ति 5.71 अरब डॉलर बढ़कर 190 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।



अगर भारतीय अरबपतियों की बात करें तो एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 5.6 अरब डॉलर गंवाकर 71.1 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं। वहीं, 11.03 अरब डॉलर गंवाकर चीन के झोंग शानशान 66.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं। इस साल अबतक अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी ने एलन मस्क को भी पीछे छोड़ते हुए 21.2 अरब डॉलर (करीब 16 खरब रुपये)की रकम अपनी संपत्ति में बढ़ा लिया। अब उनकी संपत्ति 55 अरब डॉलर हो गई है और वह भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं।

इस साल अबतक अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी ने एलन मस्क को भी पीछे छोड़ते हुए 21.2 अरब डॉलर (करीब 16 खरब रुपये)की रकम अपनी संपत्ति में बढ़ा लिया। अब उनकी संपत्ति 55 अरब डॉलर हो गई है और वह भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। 21 2 १६ इस साल अबतक बेजोस की संपत्ति में केवल 5.88 अरब डॉलर का ही इजाफा हुआ है। इनके अलावा बिलगेट्स की संपत्ति इस दौरान 14.1 अरब डॉलर बढ़ी, वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की 9.03 अरब डॉलर, लैरी पेज की 21.5 अरब डॉलर, स्टीव बॉल्मर की 13.4 अरब डॉलर और लैरी एलिशन की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।


Next Story