व्यापार

गौतम अडानी और व्लादिमीर पुतिन ने पाया अपना खोया हुआ रुतबा

Harrison
13 Aug 2023 11:54 AM GMT
गौतम अडानी और व्लादिमीर पुतिन ने पाया अपना खोया हुआ रुतबा
x
नई दिल्ली | अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी शुक्रवार को उनकी कई कंपनियों के शेयरों के गिरावट के बावजूद अपना खोया हुआ रुतबा हासिल कर लिया है। उन्होंने चीन के अरबपति झोंग शानशान को एक बार फिर पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे रईस का तमगा हासिल कर लिया है। पहले नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दुनिया के अरबपतियों की टॉप-50 लिस्ट में वापसी हो गई है।
शुक्रवार को अडानी ग्रुप के कई शेयरों गिरावट की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति 8.90 मिलियन डॉलर कम हो गई। इसके बावजूद वे झोंग शानशान को पछाड़ने में कामयाब रहे। दरअसल झोंग शानशान की संपत्ति में शुक्रवार को 1.20 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इसका फायदा अडानी को मिला। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी के पास इस समय 63.90 अरब डॉलर की संपत्ति है और झोंग शानशान के पास 63.5 अरब डॉलर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में टॉप-50 से बाहर हो गए थे। एक बार फिर वह टॉप-50 में एंट्री कर लिए हैं। पुतिन के पास इस समय 29 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 49वें पायदान पर हैं। बता दें, पुतिन नोरिल्स्क निकेल के चेयरमैन हैं, जो दुनिया में उच्च श्रेणी के निकल का सबसे बड़ा उत्पादक है। रूस स्थित कंपनी डुडिंका ने 2022 में 16.9 बिलियन डॉलर का राजस्व दर्ज किया। इनके पास नोरिल्स्क निकेल का लगभग एक तिहाई हिस्सा है और उनके अन्य निवेशों में टिंकॉफ बैंक और रोसबैंक में हिस्सेदारी शामिल हैं।
एलन मस्क अभी दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। इनके पास 224 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। बर्नार्ड अर्नॉल्ट दूसरे नंबर पर हैं और उनके पास 191 अरब डॉलर की संपत्ति है। जेफ बेजोस के पास 163 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह तीसरे सबसे बड़े रईस हैं।
Next Story