व्यापार
चांदी से लेकर कॉपर तक में बड़ी गिरावट, जनिए क्या है वजह
jantaserishta.com
31 Dec 2025 2:19 PM IST

x
नई दिल्ली: साल के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने से लेकर चांदी और कॉपर जैसे अहम मेटल में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह एक्सचेंजों की ओर से मार्जिन में बढ़ोतरी को माना जा रहा है, जिसके कारण अब ट्रेडर्स को इन कीमती मेटल में पोजीशन बनाने के लिए अधिक अपफ्रंट पेमेंट करना होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज ने चांदी के मार्च 2026 के सिल्वर फ्यूचर्स के कॉन्ट्रैक्ट के लिए मर्जिन की आवश्यकता को 25,000 डॉलर कर दिया है, जो कि पहले 20,000 डॉलर था। यह चांदी में गिरावट की एक अहम वजह है।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब चांदी के लिए 30 प्रतिशत, सोने के लिए 9 प्रतिशत, जबकि प्लैटिनम और पैलेडियम के लिए 22-25 प्रतिशत मार्जिन की आवश्यकता होगी। प्लैटिनम और पैलेडियम जैसे कीमती मेटल भारतीय एक्सचेंजों पर ट्रेड नहीं होते हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 1:38 पर सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,35,570 रुपए पर था। चांदी का 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 5.20 प्रतिशत कम होकर 2,37,950 रुपए पर था।
कॉपर के 30 जनवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.93 प्रतिशत कम होकर 1,298.15 रुपए पर था। वायदा के साथ हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से दोपहर 12 बजे जारी किए गए कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,099 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पहले के मुकाबले करीब 1,500 रुपए कम है। चांदी का दाम 2,896 रुपए कम होकर 2,29,433 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि 2,32,329 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार - दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





