व्यापार

फॉक्सकॉन ने मुख्य आईफोन फैक्ट्री से कोविड प्रतिबंध हटाए

jantaserishta.com
18 Dec 2022 5:00 PM IST
फॉक्सकॉन ने मुख्य आईफोन फैक्ट्री से कोविड प्रतिबंध हटाए
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एप्पल आईफोन सप्लायर फॉक्सकॉन ने चीन में अपने प्राइमरी आईफोन कारखाने से कोविड-19 प्रतिबंध हटा लिया है। कंपनी के इस फैसले से कर्मचारी स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगे। ब्लूमबर्ग ने एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इसका मतलब है कि कंपनी का प्वाइंट-टू-पॉइंट सिस्टम खत्म हो जाएगा, जो कर्मचारियों को उनके डॉर्म और फैक्ट्री परिसर के बीच जाने से रोकता है। इसके अतिरिक्त, फॉक्सकॉन ने अपने ऑन-साइट कैफेटेरिया को फिर से खोल दिया है और मुफ्त भोजन देना बंद कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक नियमित कर्मचारियों को प्रतिदिन 15 युआन का भुगतान करेगी लेकिन भोजन का खर्च उनके वेतन से काटा जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी उन कोविड मरीजों को फ्री भोजन देना जारी रखेगी जो कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में रहते हैं।
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के सीनियर रिसर्च मैनेजर विल वोंग ने कहा कि फॉक्सकॉन को कर्मचारियों की संभावित कमी को दूर करने की जरूरत है। वित्तीय मुआवजे के अलावा, कर्मचारियों को खुश करने के लिए और अधिक पहल करने की भी जरूरत होगी।
इस बीच, पिछले महीने यह बताया गया कि फॉक्सकॉन को पूरी क्षमता पर वापसी के लिए 1,00,000 नए कर्मचारियों की जरूरत थी, लेकिन क्वारंटाइन के लिए जगह की कमी के कारण काम पर रखने पर रोक लगा दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story