व्यापार
खामियों के कारण 11 हजार से ज्यादा वाहनों को वापस बुलाएंगे चार वाहन निर्माता
jantaserishta.com
18 April 2024 2:11 PM IST

x
सोल: हुंडई मोटर, मर्सिडीज-बेंज कोरिया और दो अन्य कार निर्माता ने कहा है कि खामियों के कारण 11,000 से अधिक वाहनों को वापस बुलाएंगे। परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "स्टेलेंटिस कोरिया और मैन ट्रक एंड बस कोरिया सहित चार कंपनियां स्वेच्छा से 23 अलग-अलग मॉडलों के कुल 11,159 वाहनों को वापस बुला रही हैं।" जिन समस्याओं के कारण वापस बुलाया जा रहा है उनमें सांता फे और सांता फे हाइब्रिड मॉडल की 6,468 वाहनों में सीटों की खराब वेल्डिंग शामिल है।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ग्रैंड्योर सेडान की लगभग 760 वाहनों के डैशबोर्ड में भी सॉफ्टवेयर की खामी पाई गई। एक अन्य समस्या, एस500 4मैटिक सेडान समेत मर्सिडीज-बेंज के 11 मॉडलों के लगभग 2,400 वाहनों में फ्यूल पंप में समस्या थी।
इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिटों में सॉफ़्टवेयर खामियों के कारण स्टेलेंटिस का प्यूज़ो ई-2008 इलेक्ट्रिक वाहन में भी सुधार की जरूरत है। मैन ट्रक के लिए, ट्रेलर कपलिंग मैकेनिज्म में खामी के कारण इसके टीजीएक्स ट्रैक्टर मॉडल के 308 वाहनों को वापस बुलाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





