व्यापार

Fortune Global 500 List : फॉर्च्यून की सूची में रिलायंस 155 स्थान पर, जानिए लिस्ट में पहले नंबर पर कौन?

Kunti Dhruw
2 Aug 2021 3:30 PM GMT
Fortune Global 500 List : फॉर्च्यून की सूची में रिलायंस 155 स्थान पर, जानिए लिस्ट में पहले नंबर पर कौन?
x
अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 2021 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 (Fortune Global 500) की सूची में 59 स्थान फिसलकर 155वें स्थान पर आ गई है।

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 2021 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 (Fortune Global 500) की सूची में 59 स्थान फिसलकर 155वें स्थान पर आ गई है। कोविड-19 महामारी की वजह से आमदनी बुरी तरह प्रभावित होने के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज की रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है। यह 2017 के बाद रिलायंस की सबसे निचली रैंकिंग है। 524 अरब डॉलर के राजस्व के साथ

वॉलमार्ट (Walmart) फॉर्च्यून की सूची में पहले स्थान पर बनी हुई है। चीन की स्टेट ग्रिड 384 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है।
फॉर्च्यून (Fortune) ने कहा कि वॉलमार्ट (Walmart) लगातार आठवें साल शीर्ष पर रही। 1995 से वह 16वीं बार शीर्ष पर रही है। इस लिस्ट में 280 अरब डॉलर के राजस्व के साथ ऐमजॉन (Amazon) तीसरे स्थान पर है। चाइना नेशनल पेट्रोलियम (China National Petroleum) चौथे और सिनोपेक ग्रुप (Sinopec Group) पांचवें स्थान पर है।
टल सकता है दो सरकारी बैंकों में विनिवेश, क्या LIC का आईपीओ आएगा?
महामारी की वजह से वैश्विक मांग प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतों में 2020 की दूसरी तिमाही में गिरावट आई। इससे रिलायंस का राजस्व 25.3 प्रतिशत घटकर 63 अरब डॉलर रह गया। सूची में शामिल भारत की अन्य पेट्रोलियम कंपनियों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 16 स्थान की छलांग के साथ 205वें स्थान पर पहुंच गया।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) 61 स्थान फिसलकर 212वें स्थान पर आ गई। यह लगातार दूसरा साल है, जब सूची में एसबीआई की स्थिति सुधरी है। पिछले साल भी एसबीआई की रैकिंग में 15 स्थान का सुधार हुआ था। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) 53 स्थान फिसलकर 243वें स्थान पर पहुंच गई।
Billionaires going abroad: इस वजह से विकसित देशों में घर खरीद रहे हैं भारत के रईस
राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) की रैंकिंग में भी जबर्दस्त सुधार हुआ है। कंपनी की रैंकिंग में 114 स्थानों का जबर्दस्त सुधार हुआ। अब राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 348वें स्थान पर है। इस सूची में टाटा मोटर्स (Tata Motors) 20 पायदान फिसलकर 357वें स्थान तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) 394वें स्थान पर पहुंच गई। बीपीसीएल पिछले साल 309वें स्थान पर थी।
फॉर्च्यून ने कहा कि कंपनियों को 31 मार्च, 2021 या उससे पहले समाप्त वित्त वर्ष के राजस्व के आधार पर रैंकिंग दी गई है। एसबीआई का राजस्व 52 अरब डॉलर, आईओसी का 50 अरब डॉलर, ओएनजीसी का 46 अरब डॉलर और राजेश एक्सपोर्ट्स का 35 अरब डॉलर रहा।
Next Story