व्यापार

मारुति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन, आया कार्डियक अरेस्ट

jantaserishta.com
26 April 2021 1:04 PM IST
मारुति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन, आया कार्डियक अरेस्ट
x

मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का सोमवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश खट्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है। खट्टर को मारुति सुजुकी को देश की सबसे पसंदीदा कार बनाने का श्रेय दिया जाता है। वे पूर्व IAS अधिकारी थे। मारुति सुजुकी को छोड़ने के बाद खट्टर ने मल्टी ब्रांड कार सर्विस से जुड़ा वेंचर कारनेशन की शरुआत की थी।

खट्टर मारुति उद्योग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर 1993 से लेकर 2007 तक थे। उन्होंने 1993 में ही मारुति मार्केटिंग डायरेक्टर की हैसियत से ज्वाइन किया था। इसके बाद 1999 में वह कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर बने। इस पद के लिए सरकार ने उन्हें नॉमिनी चुना था। इसके बाद 2002 में वह सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के नॉमिनी चुने गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story