व्यापार

विदेशी निवेशकों ने सीआईआईई में बड़ी रुचि दिखाई

jantaserishta.com
10 Nov 2025 5:02 PM IST
विदेशी निवेशकों ने सीआईआईई में बड़ी रुचि दिखाई
x
बीजिंग: आठवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेला (सीआईआईई) 5 नवंबर से 10 नवंबर तक शांगहाई में आयोजित हुआ, जिसमें विदेशी निवेशकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीआईआईई उनके लिए एक सुअवसर है।
स्विट्जरलैंड की आईक्यूएयर कंपनी के सीईओ फ्रैंक हम्मस ने सीएमजी के संवाददाता को बताया कि सीआईआईई हमारे लिए एक प्रयोगशाला की तरह है। हर साल हजारों लोग यहां आते हैं। हम कुछ नया सृजन दिखा सकते हैं और उन लोगों से सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते हैं। तीन साल पहले हमने यहां एक नए उत्पाद का प्रोटोटाइप दिखाया, जिसके लिए हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हमने एक वर्ष खर्च करके उस कॉन्सेप्ट को वास्तविकता में लाकर औपचारिक उत्पाद प्रस्तुत किए।
जीई चिकित्सा चाइना के प्रमुख रणनीतिक व बाजार अधिकारी शु मिनता ने बताया कि इस साल उन्होंने 40 से अधिक नए उत्पाद व समाधान योजनाएं लाईं। इधर, कुछ सालों में उन्होंने सीआईआईई के जरिए 80 से अधिक नए उत्पाद पेश किए, जिन्हें बाजार में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
जीईआईएसएस के वृहद चीन क्षेत्र के सीईओ मार्टिन शिस्चर ने बताया कि हमारे लिए सीआईआईई आदान-प्रदान का एक आदर्श मंच है। हम सरकारी प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और समकक्ष से मिल सकते हैं और हमारे उत्पाद भी दिखा सकते हैं। सीआईआईई से हम चौतरफा तौर पर अपनी शक्ति दिखा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story