व्यापार

Ford Motor के कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा झटका, 8,000 जॉब कटौती की हो रही प्लानिंग

Subhi
21 July 2022 4:37 AM GMT
Ford Motor के कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा झटका, 8,000 जॉब कटौती की हो रही प्लानिंग
x
Ford Motor इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ध्यान देने के लिए अपने खर्चों को कम करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, इस क्रम में निर्माता जॉब में कटौती करने की योजना बन रही है।

Ford Motor इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ध्यान देने के लिए अपने खर्चों को कम करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, इस क्रम में निर्माता जॉब में कटौती करने की योजना बन रही है। अगर यह बात सच हुई तो इससे फोर्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में 8,000 लोगों को नौकरी से हटा सकती है।

फोर्ड ने 2026 तक का रखा है लक्ष्य

फोर्ड के एक प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी ने 2023 तक 6 लाख वाहनों के वार्षिक ईवी उत्पादन का लक्ष्य रखा है। साथ ही 2026 के अंत तक 20 लाख से अधिक EVs प्राप्त करने की योजना है। इसके लिए फोर्ड अपने निवेशकों को अपडेट करने के लिए गुरुवार की कॉन्फ्रेंस कॉल भी निर्धारित की है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

चरणों में हो सकती है कटौती

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोर्ड के वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ-साथ कंपनी के आंतरिक दहन इंजन प्लांट को चलाने के लिए बनाई गई फोर्ड ब्लू यूनिट में कटौती की उम्मीद भी है। यह कटौती चरणों में किया जा सकती है और इसी साल शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इसके विवरण को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इसे बदला जा सकता है।

फोर्ड के प्रवक्ता टीआर रीड ने एक बयान में कहा, "हमारे फोर्ड प्लस ट्रांसफॉर्मेशन देने और इलेक्ट्रिक और कनेक्टेड वाहनों के इस नए युग का नेतृत्व करने के लिए अपने काम को दोबारा बदलने और सभी ऑटोमोटिव बिजनेस यूनिट्स और कंपनी में अपने संगठन को आधुनिक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

कल ही भारत में हुआ अंतिम उत्पादन

जानकारी के लिए बता दें कि Ford India भी भारत में अपना उत्पादन बंद कर चुकी है। कंपनी ने कल अपने EcoSport कार के अंतिम यूनिट का उत्पादन किया, जिसके बाद भारत से फोर्ड ने विदाई ले ली है। कंपनी ने पीछे साल सितंबर के दौरान ही भारत में अपना उत्पादन बंद करने का ऐलान किया था।


Next Story