व्यापार

फोर्ब्स ने जारी की सबसे अमीर भारतीयों की सूची, मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल टॉप पर

Tara Tandi
8 Oct 2020 10:03 AM GMT
फोर्ब्स ने जारी की सबसे अमीर भारतीयों की सूची, मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल टॉप पर
x
फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है, जो पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी ज्यादा है। पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।

top 5 rich in india

फोर्ब्स की लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला हैं।

वहीं सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। आठवें नंबर पर उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ है। जबकि नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स इंडिया टॉप 10 लिस्ट 2020

उद्योगपति नेट वर्थ

मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर

गौतम अडाणी 25.2 अरब डॉलर

शिव नाडर 20.4 अरब डॉलर

राधाकृष्ण दमानी एंड फमिली 15.4 अरब डॉलर

हिंदुजा ब्रदर्स 12.8 अरब डॉलर

साइरस पूनावाला 11.5 अरब डॉलर

पालेानजी मिस्त्री 11.4 अरब डॉलर

उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर

गोदरेज फैमिली 11 अरब डॉलर

लक्ष्मी मित्तल 10.3 अरब डॉलर

यहां देखें पूरी लिस्ट https://www.forbesindia.com/lists/india-rich-list-2020/1877/all

Next Story