शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार, सेंसेक्स ने पार किया 52 हजार का आंकड़ा

Stock Market News Update: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. 15 फरवरी यानी सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. सेंसेक्स ने आज पहली बार 52 हजार का स्तर ब्रेक कर दिया. वहीं निफ्टी भी 15300 के करीब है. फिलहाल सेंसेक्स में 466 अंकों की तेजी है और यह 52009 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 15284 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार खरीददारी देखने को मिल रही है. आईटी शेयरों पर दबाव है. अन्य सेक्टर्स में अच्छी तेजी है. ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. एसजीएक्स निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी. आज डाउ फ्यूचर्स में 100 अंकों से ज्यादा बढ़त दिख रही है.
Sensex soars 524.61 points, currently at 52,068.91. Nifty up by 138.80 points, currently at 15,302.10. pic.twitter.com/yxBmmB7pp4
— ANI (@ANI) February 15, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





