व्यापार

Flipkart Big sale: 8 से 20 हजार की कीमतों के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Subhi
22 Sept 2022 11:48 AM IST
Flipkart Big sale: 8 से 20 हजार की कीमतों के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
x
फ्लिपकार्ट अपने कंज्यूमर्स के लिए किफायती रेंज में स्मार्टफोन पेश कर रहा है, जिनकी कीमतों में भारी गिरावट आई है। इससे कंज्यूमर्स को कम कीमत पर कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अलग-अलग ब्रांड्स के फोन मिल जाते हैं।

फ्लिपकार्ट ने आगामी सेल के लिए एक वेबपेज बनाया है और सभी कटैगरी में डील्स और ऑफर्स पर अपडेट पोस्ट किया है। इसी के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान उपलब्ध स्मार्टफोन डील्स का भी खुलासा किया है। इसने सेल के दौरान की गई सभी खरीदारी पर कस्टमर्स को 10 प्रतिशत तत्काल छूट देने के लिए ICICI बैंक और एक्सिस बैंक को भी साथ जोड़ा है। हम यहां उन स्मार्टफोन की बात करेंगे, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है।

इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800U प्रोसेसर है और 4,310mAh की बैटरी है। इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। वहीं रियर कैमरा की बात करें तो आपको 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 64MP का ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी है। इस हैंडसेट की असली कीमत 21,999 रुपये है।

Xiaomi 11i HyperCharge 5G

Xiaomi 11i HyperCharge 5G सेल के दौरान 19,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा।यह हैंडसेट केवल 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने का दावा करता है। इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।

Next Story