Newark एयरपोर्ट पर तकनीकी खामी के कारण उड़ानों में देरी, एफएए ने सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए

World वर्ल्ड: न्यू जर्सी स्थित न्यूआर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बार फिर तकनीकी समस्या के चलते विमानों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि फिलाडेल्फिया टर्मिनल रडार प्रणाली में आई खामी के कारण कुछ समय के लिए उड़ानों को रोका गया था।
हालांकि, समस्या के समाधान के बाद संचालन सामान्य हो गया। यह हाल की हफ्तों में तीसरी बार है जब इस तरह की बाधा उत्पन्न हुई है। एफएए द्वारा पिछले वर्ष न्यूआर्क के हवाई क्षेत्र का नियंत्रण फिलाडेल्फिया स्थानांतरित किया गया था ताकि न्यूयॉर्क क्षेत्र में हवाई ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।
अमेरिकी परिवहन सचिव ने इस नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए अरबों डॉलर के निवेश की बात कही है। साथ ही, एफएए ने एयरलाइनों से उड़ानों की अस्थायी कटौती पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने की योजना बनाई है।





