व्यापार
शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 77,000 के करीब
jantaserishta.com
21 Jan 2025 10:02 AM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। बाजार के बड़े सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 76,957 और निफ्टी 18 अंक अंक या 0.08 प्रतिशथ बढ़कर 23,363 पर था।
बाजार के सपाट होने की वजह अमेरिका नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तत्काल प्रभाव से ट्रेड टैरिफ को न लागू करने को माना जा रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि ट्रेड टैरिफ में देरी करने से डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड दोनों गिरेंगी। यह भारत जैसे बाजारों से लिए अच्छा है। व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,694 शेयर हरे निशान में और 599 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,952 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,868 पर बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, आईटीसी, सन फार्मा, एलएंडटी, इन्फोसिस, टाटा स्टील, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। जोमैटो, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स हैं।
ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। पीएसयू बैंक, रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, निफ्टी को 23,250 पर और उसके बाद 23,100 और 23,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। तेजी की स्थिति में 23,400 एक रुकावट का स्तर हो सकता है। अगर यह टूटता है तो 23,500 और फिर 23,700 रुकावट के स्तर होंगे। सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के कारण अमेरिकी शेयर बाजार बंद थे। वहीं, एशिया के ज्यादातर बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





