व्यापार

भारत में लॉन्च हुई Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स

Tara Tandi
22 July 2022 4:42 AM GMT
भारत में लॉन्च हुई Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच, जानिए फीचर्स
x
Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इस वॉच में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। इस वॉच में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। ये वॉच 100 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करने का दावा करती है। फायर-बोल्ट विजनरी स्मार्टवॉच हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग फीचर और SpO2 लेवल मेजरमेंट के साथ आती है। ये वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है जिसका मतलब है कि आप इस स्मार्टवॉच को यूज करके आप कॉल कर सकते हैं और जवाब दे सकते हैं। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत आपके लिए कितनी होगी:

Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच की कीमत और उपलब्धता
फायर बोल्ट विजनरी 3,799 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई है। स्मार्टवॉच को ब्लू, ब्लैक, पिंक, ग्रीन, सिल्वर, ग्रे और शैंपेन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की सेल 22 जुलाई से अमेजन और फायर बोल्ट पर शुरू होगी।
Fire Boltt Visionary स्मार्टवॉच में मिलेंगे ये खास फीचर्स
फायर बोल्ट विजनरी स्मार्टवॉच में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है। यह डिवाइस ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शनलिटी के साथ आती है और यह कॉल हिस्ट्री, सिंक और सेव कॉन्टैक्ट्स के साथ क्विक एक्सेस डायल पैड जैसी सुविधाओं का सपोर्ट करती है।
ये वॉच 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ आई है। यह वॉच SpO2 और हार्ट रेट की मॉनिटरिंग भी करती है। स्मार्टवॉच नींद, स्टेप्स और बहुत कुछ का ट्रैक रखने में सक्षम है। फायर बोल्ट विज़नरी को IP68 रेटिंग मिली हुई है जो इससे पानी प्रतिरोधी बनाती है। स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों का बैटरी बैकअप देने का वादा करती है।
Next Story