व्यापार

मूडीज के ऑफिसर्स से मिले वित्त मंत्रालय के अधिकारी, अपग्रेडेड रेटिंग की मांग की

jantaserishta.com
16 Jun 2023 5:38 PM IST
मूडीज के ऑफिसर्स से मिले वित्त मंत्रालय के अधिकारी, अपग्रेडेड रेटिंग की मांग की
x
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी मूडीज के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण से जुड़ी रेटिंग और मुद्रास्फीति के दबावों को रोकने की कोशिश की मांग की। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का नेतृत्व मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने किया। सूत्रों ने बताया कि भारत ने मूडीज के अधिकारियों से पूछा है कि इंडोनेशिया की भारत की तुलना में उच्च रेटिंग कैसे थी।
मूडीज ने भारत के लिए एक स्थिर आउटलुक के साथ निवेश के सबसे निम्नतम ग्रेड 'बीएए-3' को बरकरार रखा है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। मूडीज के अधिकारियों ने उनके इनपुट पर ध्यान दिया है।
बता दें कि 15 जून को, मूडीज ने कहा था कि भारत की राजकोषीय ताकत और क्रेडिट प्रोफाइल का प्रमुख निर्धारक, ऋण सामथ्र्य होगा, क्योंकि इसने कर्ज के बोझ में गिरावट का अनुमान लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story