व्यापार

पिता चलाते है स्टेशनरी शॉप , बेटा गूगल की गलतियां ढूंढ बना करोड़पति, जानें अमन पांडे के बारे में...

jantaserishta.com
17 Feb 2022 11:05 AM IST
पिता चलाते है स्टेशनरी शॉप , बेटा गूगल की गलतियां ढूंढ बना करोड़पति, जानें अमन पांडे के बारे में...
x

नई दिल्ली: किसी के भी काम में गलती निकालना बड़ा आसान होता है. अक्सर हमने देखा और सुना है कि जो लोग दूसरों के कामों में गलती निकालते हैं वो कभी कोई काम खुद ढंग से कर ही नहीं पाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इंदौर (Indore) के अमन पांडे (Aman Pandey) ने इस बात को गलत साबित कर दिया है, क्योंकि अमन दूसरे के काम में गलतियां निकालकर आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं. यहां ये भी बताना जरूरी है कि अमन ने किसी आम व्यक्ति के काम में गलतियां नहीं निकाली बल्कि विश्व की प्रख्यात कंपनियां जैसे गूगल (Google), सैमसंग और एप्पल सहित कई और कपंनियों के कामों में गलतियां निकानी हैं.

अमन ने अपने इस सफर की शुरूआत 2019 में गूगल की एक गलती पकड़ कर की थी. जिसके लियें उन्हें 70 हजार रुपए गूगल ने दिए थे. उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त मानस जैन के साथ 'बग्स मिरर' नाम से कंपनी बनाकर यही काम शुरू कर दिया. जिसके बाद से अब कर वो गूगल की 600 गलतियां ढूंढ चुके हैं.
गलती ढूंढने के लिए मिले करोड़ो रुपए
गलती ढूंढने की एवज में उन्हें करोड़ों रुपए अब तक गूगल दे चुका हैं वहीं सैमसंग और एप्पल की भी कुछ गलतियां अमन और मानस ने ढूंढी है इसका ना केवल पेमेंट इन्हें इन कंपनियों ने दिया बल्कि अब ये दोनों दोस्त अपनी कंपनी 'बग्स मिरर' के ज़रिए अब इन तीनों बड़ी कंपनियों के लिए काम भी कर रहे हैं.
गूगल ने अमन को दिए 65 करोड़ रुपए
गूगल ने पिछले साल अपनी अलग-अलग सेवाओं पर बग की रिपोर्ट करने वालों को 87 लाख डॉलर का भुगतान किया है. गूगल ने अपनी रिपोर्ट में इंदौर के अमन पांडेय का खास जिक्र किया है, जो बग्समिरर कंपनी के संस्थापक हैं. गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बग्समिरर टीम के पांडेय पिछले साल हमारे शीर्ष शोधकर्ता रहे हैं. उन्होंने पिछले साल 232 बग रिपोर्ट किये, उन्होंने 2019 में पहली बार अपनी रिपोर्ट दी थी और तब से अब तक वह एंड्राएड वल्नरेबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम के लिए 280 से अधिक वल्नरेबिलिटी के बारे में रिपोर्ट कर चुके हैं. यह हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वूपर्ण साबित हुआ है.
एंड्राएड वीआरपी ने वर्ष 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में दोगुना भुगतान किया है और उसने एंड्राएड में एक एक्सप्लाइट चेन का पता लगाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि 1,57,000 डॉलर का भुगतान किया है.
सैमसंग और एप्पल को भी बताईं गलतियां
अमन ने बताया कि उन्होनें सैमसंग और एप्पल को भी उनकी गलतियां बताई है. आज हमारी कंपनी मिलियन डॉलर की हो चुकी है, अब हम गूगल सैमसंग और एप्पल के लिए काम कर रहे हैं, बग्स फिक्स करने के अलावा प्रोडक्ट सिक्युरिटी ऑडिट भी करते हैं. अब तक हमारे पास इंटरनेशनल क्लाइंट थे अब इंडियन क्लाइंट भी हमारे पास आ रहे हैं. मैंने और मानस ने इसकी शुरूआत की थी इसके बाद दो दोस्त उदय और बृजेश भी जुड़े अब हमारे पास 15 लोगों की टीम काम कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story