व्यापार

अगस्त के महीने में लॉन्च हो जायेगा शानदार टू-व्हीलर्स

Tara Tandi
3 Aug 2021 4:45 PM IST
अगस्त के महीने में लॉन्च हो जायेगा शानदार टू-व्हीलर्स
x
अगर आप दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आप दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं और बेहतरीन ऑफर्स व विकल्प की तलाश में हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास हो सकता है.अगर आप दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं और बेहतरीन ऑफर्स व विकल्प की तलाश में हैं तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास हो सकता है. क्योंकि इस महीने कई कंपनियों की बाइक्स व स्कूटी को लॉन्च किया जा सकता है. इनमें सबसे खास हैं ओला और सिम्प वन के स्कूटर्स. साथ ही रॉयल इनफिल्ड बुलेट भी अपनी बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है.

कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे इस महीने पेश किया जा सकता है. इस नए बाइक की खासियतों की अगर बात करें तो कंपनी इसमें कई बदलाव करने वाली है. इसमें कंपनी क्रोम बेजल के साथ रेट्रो स्टाइल वाली सर्कूलर हेडलैंप, राउंड शेप रियर व्यू मिरर, टियर ड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक दिए हैं. फेडर में नई स्ट्रीप्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस बाइक में मॉडिफाइड टेल लैंप और इंडिकेटर्स दिए गए हैं. बता दें कि एक तरफ इसके सिंगल सीटर वेरिएंट में बेहतर कुशनिंग सीट दी गई है, वहीं दूसरी तरफ ट्विन सीटर मॉडल में स्प्लिट सीट्स और ब्लैक आउट ट्रीटमेंट दिया गया है

बता दें कि क्लासिक 350 के नए वेरिएंट J मॉड्यूलर आर्किटेक्टर पर आधारित है. हाल ही में पेश की गई मेट्योर 350 भी इसी आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. बता दें कि बाइक में वाइब्रेशन को कम करने के लिए कंपनी ने बैलेंसर शॉफ्ट जोड़ा है. इससे वाहन चालकों की ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी शानदार होगा. इस बाइक में 349 सीसी की क्षमता वाला इंजन है. जो कि 20.2 बीएचपी की पावर पर 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. बता दें कि इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं. बता दें कि टॉप वेरिएंट में ट्यूबलेस अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं.

Ola electric scooter- ओला द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा. इसमें S1 और S1 Pro शामिल है. साथ ही इसमें कई 10 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 150 किमी तक का माइलेज देगा. बता दें कि इस स्कूटर को इस महीने पेश किया जा सकता है. इसकी बुकिंग 15 जुलाई को ही शुरू हो गई थी.

Simple One- सिम्पल वन एनर्जी भारत में Simple One नाम से अपने पहले स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी 15 अगस्त के दिन इसे लॉन्च कर सकती है. बता दें कि तीन शहरों में यह उपलब्ध होगा. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 3.6 सेकेंड में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इसमें अधिकतम 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड मिल सकती है.

HONDA NX200- होंडा अपने नए एडवेंचर बाइक को लॉन्च करने की तैयार है. HONDA NX200 जो Hornet 2.0 पर आधारित होगी. जानकारी के मुताबिक इस बाइक की कीमत नेकेड सिबलिंग से 15,000 रुपये ज्यादा होगी. इस बाइक में 184.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है.

BMW C 400 GT- BMW अपनी नई बाइक BMW C 400 GT को 15 अगस्त के दिन लॉन्च कर सकती है. बता दें कि इस बाइक में 350 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है. जो कि ई गैस टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. यह बाइक अधिकतम 139 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी कीमत 5 लाख रुपये तक हो सकती है.

Next Story