व्यापार

Facebook ने लोगों को रुलाया, हुआ डाउन, जकरबर्ग को हुआ इतने हजार करोड़ रुपये का नुकसान

jantaserishta.com
5 Oct 2021 8:16 AM IST
Facebook ने लोगों को रुलाया, हुआ डाउन, जकरबर्ग को हुआ इतने हजार करोड़ रुपये का नुकसान
x

नई दिल्ली: फेसबुक के डाउन होने से (Facebook face mega outage) इसके को-फाउंडर और CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को व्यक्तिगत रूप से भी भारी नुकसान हुआ है. उनके नेटवर्थ में कुछ ही घंटों में 7 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आ गई और वह अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे लुढ़क गए.

गौरतलब है कि भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजे के आसपास सबने यह देखा कि दुनिया भर में फेसबुक की सभी सर्विसेज डाउन हैं. फेसबुक की सर्विसेज के अलावा इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, अमेरिकी टेलीकॉम कंनियां जैसे Verizon, At&t और T Mobile की सर्विस भी घंटों तक ठप रहीं.
इन सबको देखते हुए अमेरिकी शेयर बाजारों में फेसबुक के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई और एक दिन में ही इसकी कीमत में 5 फीसदी की गिरावट आ गई. मध्य सितंबर से अब तक यह शेयर 15 फीसदी टूट चुका है.
Bloomberg बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इसकी वजह से Zuckerberg का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया और वह बिल गेट्स से नीचे 5वें स्थान पर पहुंच गए. पहले वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर थे. इस साल 13 सितंबर से अब तक उनके नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है.
गौरतलब है कि सोमवार रात सेवाएं कई घंटे बाध‍ित रहीं और भारतीय समयानुसार भोर में जाकर कुछ ठीक हुईं. सुबह 4 बजे के आसपास कई घंटों से बाध‍ित फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप की सेवाएं फिर से शुरू होने लगीं. इंस्टाग्राम ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है. पहले जहां कोई भी नया कॉन्टैंट शो नहीं हो रहा था, वहीं अब फिर से ऐप काम करने लगी हैं.
फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ने काम करना शुरू कर दिया है. कई घंटों तक डाउन रहने के बाद एक-एक करके ऐप्स फिर से काम करने लगीं. इसके अलावा ,फेसबुक की कई अन्य सेवाएं भी ठप थीं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी कि तकरीबन छह घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी. कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू है. वहीं, कंपनी ने बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी है और वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं. व्यवधान के लिए खेद. मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story