व्यापार
2025 की शुरूआत से चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 150 अरब से अधिक पहुंची
jantaserishta.com
12 Oct 2025 5:18 PM IST

x
बीजिंग: चीनी राज्य डाक ब्यूरो के अनुसार, पेइचिंग समयानुसार 11 अक्टूबर तक, वर्ष 2025 में पूरे चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की कुल मात्रा 150 अरब से अधिक पहुंची है, जो वर्ष 2024 के 150 अरब के लक्ष्य से 37 दिन पहले है।
चीन का एक्सप्रेस डिलीवरी बाजार लगातार बढ़ रहा है। चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग में बुद्धिमानी और विविध विकास को बढ़ाया जा रहा है, जो ऑनलाइन उपभोग को बढ़ाने में प्रभावी रूप से सहायता कर रहा है।
वर्ष 2025 की शुरुआत से, चीन ने मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में शहर-स्तरीय वितरण केंद्रों, काउंटी-स्तरीय वितरण केंद्रों और टाउनशिप सेवा स्टेशनों के मानकीकरण निर्माण में तेजी लाकर अपनी एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा क्षमताओं को व्यापक रूप से बढ़ाया है।
वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों में, चीन के शानक्सी प्रांत, शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश, क्वेइचो प्रांत और छिंगहाई प्रांत में एक्सप्रेस डिलीवरी की कुल मात्रा में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। चीनी राज्य डाक ब्यूरो के विकास अनुसंधान केंद्र के रणनीतिक योजना अनुसंधान विभाग के निदेशक ल्यू च्यांग ने कहा कि वर्ष 2025 की शुरूआत से, चीन का एक्सप्रेस डिलीवरी बाजार लगातार बढ़ रहा है। चीनी एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग अपनी सेवा के स्तर में सुधार करने और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। तकनीकी नवाचार के मार्गदर्शन पर, चीनी एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग ने ऑनलाइन उपभोग की जीवन शक्ति को जारी करने में कुशलतापूर्वक समर्थन किया है।
Tagsचीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्राचीनएक्सप्रेस डिलीवरीExpress delivery volume in ChinaChinaExpress delivery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





