व्यापार

Flipkart के OFFER से सब हैरान, iPhone 12 मिल रहा सिर्फ 50 हजार में, पढ़े पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
28 Sept 2021 2:20 PM IST
Flipkart के OFFER से सब हैरान, iPhone 12 मिल रहा सिर्फ 50 हजार में, पढ़े पूरी डिटेल्स
x

एप्पल आईफोन 12 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल में 50 हजार रुपये से कम में मिलने वाला है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स के अलावा कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को छूट पर खरीदा जा सकेगा। इस दौरान एक्सिस बैंक और ICICI बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आईफोन 12 के सेल प्राइस का खुलासा किया है। वीडियो में फोन की कीमत 49,999 रुपये दिखाई गई है। इसका मलतब है कि फोन पर करीब 16 हजार रुपये की छूट मिलने जा रही है। बता दें कि हाल ही में एप्पल आईफोन 13 सीरीज के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने iPhone 12 सीरीज के दाम में भी कटौती कर दी थी। आईफोन 12 की आधिकारिक कीमत अब 65,900 रुपये से शुरू होती है।
एप्पल आईफोन 12 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्लैट एल्युमीनियम फ्रेम और डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड दी गई है। इसका साइज ऐसा है कि फोन आसानी से एक हाथ से कंट्रोल किया जा सकता है। फोन IP68 वाटर और डस्ट रेटिंग के साथ आता है। इसमें A14 बायोनिक प्रोसेसर और iOS 14 का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि आप इसे iOS 15 में भी अपग्रेड कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट- 64GB, 128GB और 256GB में आता है। साथ ही यह कुल चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन, रेड, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story