व्यापार

यूरोपीय संघ ने SWIFT से 7 रूसी बैंकों को बाहर करने का फैसला किया

jantaserishta.com
2 March 2022 6:03 PM IST
यूरोपीय संघ ने SWIFT से 7 रूसी बैंकों को बाहर करने का फैसला किया
x

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है. इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं.

आज यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की मीटिंग होनी है. इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे युद्ध रुके. आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है.
यूरोपीय संघ (EU) ने रूस पर पाबंदियों का दायरा और बढ़ा दिया है. बता दें कि ईयू ने 7 रूसी बैंकों को SWIFT से बाहर करने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तब से दुनियाभर के देश इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा चुके हैं.
रूसी सेना के हमलों से खारकीव थर्रा गया है. बुधवार को रूस ने खारकीव में एक क्रूज मिसाइल दागी. ये मिसाइल सिटी काउंसिल की इमारत पर गिरी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story