व्यापार

बर्ड फ्लू के चलते ब्राज़ील पर EU ने लगाई पोल्ट्री उत्पादों की निर्यात रोक

Riyaz Ansari
19 May 2025 5:58 PM IST
बर्ड फ्लू के चलते ब्राज़ील पर EU ने लगाई पोल्ट्री उत्पादों की निर्यात रोक
x

Business बिजनेस: यूरोपीय संघ (EU) ने ब्राज़ील से पोल्ट्री और मांस उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है। यह कदम ब्राज़ील के एक पोल्ट्री फार्म में हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) के पहले मामले की पुष्टि के बाद उठाया गया है। EU नियमों के तहत, किसी भी निर्यातक देश को बर्ड फ्लू मुक्त होना चाहिए।

ब्राज़ील, जो दुनिया का सबसे बड़ा पोल्ट्री निर्यातक और EU का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, अब EU के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकता, जिससे पूरे देश से निर्यात बंद हो गया है। इससे पहले चीन और जापान जैसे देशों ने भी ब्राज़ील से आयात पर रोक लगाई थी।

हालांकि EU ब्राज़ील का एक छोटा बाज़ार है, लेकिन EU की कुल पोल्ट्री आयात में ब्राज़ील की हिस्सेदारी 32% रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्राज़ील से सस्ते पोल्ट्री आयात के रुकने से स्थानीय उद्योग को राहत मिल सकती है


Next Story
null