व्यापार

ईपीएफओ ने जुलाई में हासिल की नई उपलब्धि जॉब करने वाले लोगों की संख्या में हुई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Mohammed Raziq
21 Sept 2023 7:38 PM IST
ईपीएफओ ने जुलाई में हासिल की नई उपलब्धि जॉब करने वाले लोगों की संख्या में हुई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि
x
वाले लोगों की संख्या में हुई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि
देशभर में नौकरीपेशा लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। जुलाई महीने में भी EPFO से जुड़ने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जुलाई 2023 में कुल 18.75 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह किसी एक महीने में संगठन में शामिल होने वाले अंशधारकों की अधिकतम संख्या है। संगठित क्षेत्र में नौकरी पाने वालों के बारे में जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है.
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2017 के बाद से ईपीएफओ पेरोल डेटा प्रकाशित होने के बाद से किसी भी महीने में 18.75 लाख सदस्यों की यह सबसे अधिक वृद्धि है। पिछले तीन महीने से ईपीएफओ सदस्यों की संख्या बढ़ रही है और जून में यह आंकड़ा 85,932 था. आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2023 के दौरान लगभग 10.27 लाख नए सदस्यों ने नामांकन किया है, जो जुलाई 2022 के बाद सबसे अधिक है। ईपीएफओ से जुड़ने वाले ज्यादातर नए सदस्य 18-25 साल की उम्र के हैं। कुल सदस्यों में इनकी हिस्सेदारी करीब 58.45 फीसदी है।
12.72 लाख सदस्य फिर वापस आये
नियमित वेतन पर नौकरी पाने वालों का डेटा बताता है कि बाहर गए करीब 12.72 लाख सदस्य दोबारा ईपीएफओ से जुड़ गए। यह दर पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा है. इन सदस्यों ने अपनी नौकरियां बदल लीं और ईपीएफओ के तहत प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। साथ ही, उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी जमा राशि स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।
3.86 लाख महिलाएं जुड़ीं
आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2023 के दौरान करीब 3.86 लाख महिला सदस्य ईपीएफओ से जुड़ी। करीब 2.75 लाख महिला सदस्य पहली बार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आई हैं. राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में सबसे अधिक शुद्ध वृद्धि हुई। बयान में कहा गया है कि पेरोल डेटा अस्थायी है, क्योंकि डेटा एकत्र करना एक सतत प्रक्रिया है।
Next Story