व्यापार

श्रमिक संगठनों द्वारा घोषित हड़ताल का समर्थन करेंगे 25 नवंबर को ग्रामीण बैंक के कर्मचारी

Neha Dani
23 Nov 2020 11:36 AM GMT
श्रमिक संगठनों द्वारा घोषित हड़ताल का समर्थन करेंगे 25 नवंबर को ग्रामीण बैंक के कर्मचारी
x
मजदूर संगठनों की घोषित 25 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल में ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने भी शामिल होने का ऐलान किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मजदूर संगठनों की घोषित 25 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल में ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने भी शामिल होने का ऐलान किया है। देश भर के ग्रामीण बैंकों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले केन्द्रीय संगठनों के साझा मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन्स ने आज एक ऑनलाइन बैठक के बाद यह घोषणा की। मंच के संयोजक ने इस हड़ताल की प्रमुख मांगों में अपनी मांगों को समाहित करते हुए 'सचिव बैंकिग डिवीजन नई दिल्ली' को हड़ताल का नोटिस भेजा है। ग्रामीण बैंकों के भी शामिल होने से इस हड़ताल का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में साफ दिखेगा।

ग्रामीण बैंक संगठनों के साझा मंच ने देश भर के ग्रामीण बैंकों में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के संगठनों से इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए प्रेरित किया जाए और जिले स्तर पर अन्य श्रम संगठनों के साथ आयोजित होने वाले विरोध प्रर्दशनों में भी पूरी भागीदारी की जाए।

21 हजार शाखाओं में लगेगा ताला

देश भर में कार्यरत करोडों श्रमिकों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख 10 श्रम संघों के साझा मंच की केन्द्र सरकार की कथित जन विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाई गयी देशव्यापी हड़ताल में बैंकिग उद्योग भी शामिल होगा। मौजूदा समय में सभी राज्यों में एक या अधिक ग्रामीण बैंक है , जिनकी कुल संख्या 43 है। लगभग 21 हजार शाखाओं एक लाख अधिकारी और सभी प्रकार के कर्मचारी काम कर रहे है। इनमें दैनिक और अंशकालिक कर्मचारियों की भी बडी संख्या है।

Next Story