व्यापार

कर्मचारियों को मिली करोड़ों की कार, कंपनी ने गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू

jantaserishta.com
10 April 2022 8:46 PM IST
कर्मचारियों को मिली करोड़ों की कार, कंपनी ने गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारत में कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों की ईमानदारी (Loyalty Of Employees) की ना केवल शुक्रगुजार रहती हैं बल्कि उन्हें इसके लिए तोहफा भी देती हैं. ऐसी ही एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करोड़ों की कार गिफ्ट की है.

गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू कार
चेन्नई की एक आईटी फर्म ने अपने कर्मचारियों को उनकी ईमानदारी के लिए बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दी है. इस सॉफ्टवेयर फर्म ने 5 कर्मचारियों को कार (BMW Car) गिफ्ट की है. ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी किसफ्लो इंक (Kissflow Inc.) ने ये कदम उठाया है.
ईमानदारी के लिए किया सम्मानित
कर्मचारियों (Employees) की ईमानदारी के लिए कंपनी ने उन्हें एक करोड़ रुपये की कार से सम्मानित (Honored) किया. कार गिफ्ट करने से कुछ घंटे पहले ही कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई. किसफ्लो इंक के सीईओ सुरेश संबंदम ने इन पांच कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारे साथ कई चैलेंजेस का सामना किया है और कोविड महामारी (Covid Pandemic) के समय भी कंपनी का साथ दिया.
परिवार के सामने दी चाबी
पांचों कर्मचारियों के परिवार के साथ उन्हें BMW 530d कार की चाबी सौंपी गई. इंडिया डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों का ध्यान रखती है और हमेशा बेहतर काम करने के लिए मोटिवेट (Motivate) करने की कोशिश करती है. कुछ और कर्मचारियों को BMW 6 सिरीज कार गिफ्ट की जाएगी.
कर्मचारियों को मिला सरप्राइज
कर्मचारियों को इतने बड़े गिफ्ट (Gift) की उम्मीद ही नहीं थी. कुछ को लगा कि वो अपने हेड के साथ लंच या डिनर पर जाने वाले हैं. कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह (Anniversary) को इस तरह से अपने कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए खास बनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story