व्यापार

कर्मचारियों ने अमेजन पर लगाया आरोप- 14 घंटे काम लेने की वजह से टॉयलेट तक नहीं जा पाते, अब कंपनी ने दी सफाई

Gulabi
26 March 2021 1:01 PM GMT
कर्मचारियों ने अमेजन पर लगाया आरोप- 14 घंटे काम लेने की वजह से टॉयलेट तक नहीं जा पाते, अब कंपनी ने दी सफाई
x
अमेरिकी कंपनी अमेजन के कर्मचारियों पर काम का क्या सचमुच इतना दबाव है कि वे

अमेरिकी कंपनी अमेजन के कर्मचारियों पर काम का क्या सचमुच इतना दबाव है कि वे यूरिन करने टॉयलेट तक नहीं जापायूरिन करने टॉयलेट तक नहीं जा पा रहे हैं? क्या उन्हें बोतल में पेशाबकरना पड़ रही है? कर्मचारियों के इन आरोपों को जब खुद अमेजन न्यूज ने हवा दी तो अमेजन ने ट्विटर के जरिए स्पष्टीकरण दिया।

कर्मचारियों के इस गंभीर आरोप को लेकर सोशल मीडिया में अमेजन को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा। कंपनी पर कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि उनसे इतना ज्यादा काम लिया जाता है कि उन्हें रेस्टरूम में आराम फरमाने की बात तो छोड़िये शौचालय जाने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है। जब अमेजन न्यूज में ही यह खबर ट्रेंड करने लगी तो अमेजन के कान खड़े हो गए।
दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेजन के कर्मचारियों को काम के दबाव में बोतल में पेशाब करना पड़ रही है। ऐसी रिपोर्ट कर्मचारियों के हवाले से गॉर्जियन में छपे आलेख में भी प्रकाशित हुई। इसमें कंपनी के कर्मचारियों व कांट्रैक्ट ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें अपने वाहन में ही बोतल में शराब करना पड़ रही है, क्योंकि कंपनी उनसे 14 घंटे काम ले रही है। कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि अब इसके खिलाफ कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं।
अमेजन के एक शीर्ष कार्यकारी द्वारा कंपनी के बचाव में किए गए ट्वीट के जवाब में अमेरिकी सीनेटर मार्क पोकान ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट लिखी कि 15 डॉलर प्रति घंटे की दर से कर्मचारियों को वेतन देने का मतलब यह नहीं है कि आप प्रगतिशील कंपनी हो, जबकि हकीकत यह है कि कर्मचारियों को बोतल में पेशाब करना पड़ रही है। पोकान अमेजन के कर्मचारियों का एकजुट कर आंदोलन को हवा दे रहे हैं।
13 लाख से ज्यादा कर्मचारी
पूरी दुनिया में अमेजन के 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। वह ग्राहकों तक सामान भेजने के लिए बड़ी संख्या में अन्य कंपनियों की भी सेवाएं लेती है। उसके अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, स्पेन व ब्रिटेन में 1700 डिलिवरी साझेदार हैं। चार लाख से ज्यादा ड्राइवर उससे जुड़े हैं, जो अमेजन का सामान ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
अमेजन ने पूछा-खबर पर आप भरोसा करेंगे? यह सही नहीं है
अमेजन न्यूज ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट के जरिए आरोपों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा कि क्या आप इस खबर पर भरोसा करेंगे? यदि बोतल में पेशाब कराए जाने की खबर सच होती तो कोई हमारे लिए काम करता? सचाई यह है कि हमारे 10 लाख से ज्यादा भरोसेमंद कर्मचारी हैं। उनके कामकाज से हमें गर्व होता है। हम उन्हें पहले दिन से ही मोटा वेतन देते हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। बहरहाल इस मामले में अमेजन के पक्ष व विपक्ष में सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है।
Next Story