व्यापार

वैज्ञानिक तरीके से रबी फसल को करने पर बल

Gulabi
30 Oct 2021 3:46 PM GMT
वैज्ञानिक तरीके से रबी फसल को करने पर बल
x
रबी फसल

कृषि विभाग द्वारा फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के फुलडोवी ग्राम स्थित पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया। उद्घाटन कृषि समन्वयक जय कुमार ज्योति, संजीव कुमार सिंह, आत्मा परियोजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक अमित रंजन, प्रगतिशील किसान मो सज्जाद द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।

कृषि समन्वयक ने किसानों को रबी फसल का वैज्ञानिक तौर तरीके से खेती करने पर बल दिया। गेहूं की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा कार्ड, यंत्रीकरण योजना, दलहन एवं तिलहन की खेती आदि पर विस्तार रुप से जानकारी दी गयी। कृषि समस्याओं को भी कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने सुनी और निदान के लिए हल भी बताया। आत्मा परियोजना के तकनीकी सहायक प्रबंधक अमित रंजन ने भी रबी फसल में कब और कैसे सिंचाई करना है और कैसे तथा कितने मात्रा में खाद देना है पर जानकारी दिया तथा किसानों से अपने खेतों में दलहन एवं तिलहन की खेती भी करने की अपील की। किसान सलाहकार मौजूद थे।
Next Story