व्यापार

HDFC से होम लोन लेने वालों की बढ़ेगी EMI, बैंक ने Intrest Rate में की इतनी बढ़ोतरी

Teja
1 May 2022 6:42 PM IST
HDFC से होम लोन लेने वालों की बढ़ेगी EMI, बैंक ने Intrest Rate में की इतनी बढ़ोतरी
x
आवासीय ऋण (Home Loan) मुहैया कराने वाली कंपनी HDFC लिमिटेड ने अपनी बेंचमार्क ऋण दर को 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आवासीय ऋण (Home Loan) मुहैया कराने वाली कंपनी HDFC लिमिटेड ने अपनी बेंचमार्क ऋण दर को 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया है. इससे कंपनी से कर्ज ले चुके मौजूदा ग्राहकों के लिए मासिक किस्त (EMI) बढ़ जाएगी. HDFC की ऋण दरों में की गई यह वृद्धि अन्य ऋणदाताओं द्वारा उठाए गए कदम के अनुरूप ही है. इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी ऋण दरों में वृद्धि की थी.

कंपनी ने रविवार को कहा, 'HDFC ने आवास ऋण (HDFC Home Loan Intrest Rate) पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (आरपीएलआर) को एक मई, 2022 से 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया है.' हालांकि नए ग्राहकों के लिए दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. उनके लिए ब्याज दर कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 प्रतिशत तक रहेगी. इससे पहले पिछले महीने एसबीआई और अन्य ऋणदाताओं ने बेंचमार्क ऋण दर में बढ़ोतरी की थी.

Next Story