व्यापार

एलन मस्क और जेफ बेजोस हुए पीछे...ये हैं दुनिया के सबसे बड़े रईस

jantaserishta.com
7 March 2024 2:34 AM GMT
एलन मस्क और जेफ बेजोस हुए पीछे...ये हैं दुनिया के सबसे बड़े रईस
x

एलन मस्क और जेफ बेजोस हुए पीछे...ये हैं दुनिया के सबसे बड़े रईस

नई दिल्ली: तीन दिन में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीन बड़े बदलाव हुए। पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। दो दिन पहले इनसे जेफ बेजोस ने इनका अरबपति नंबर वन का ताज छीन लिया। आज जेफ बेजोस को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं।
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच अब जेफ बेजोस 196 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 197 अरब डॉलर के साथ सबसे ऊपर हैं। यानी किसी भी अरबपति के पास अब 200 अरब डॉलर का नेटवर्थ नहीं है।
तीन दिन पहले दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। एलन मस्क की संपत्ति में सोमवार को 17.6 अरब डॉलर की सेंध लगने से उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी छिन गई थी। बुधवार को इनकी संपत्ति से 3 अरब डॉलर और कम हो गए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क अब 189 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
इस साल कमाई में नंबर वन पोजीशन पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग 49.9 अरब डॉलर कमा चुके हैं। दुनिया के चौथे नंबर के इस रईस के पास अभी 178 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवें नबर पर बिलगेट्स हैं। इनकी संपत्ति भी इस अवधि के दौरान 7.27 अरब डॉलर बढ़कर 148 अरब डॉलर हो गई है।
139 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ स्टीव बाल्मर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर हैं। वॉरेन बफेट इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। इनका नेटवर्थ 133 अरब डॉलर है। आठवें स्थान पर 127 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन हैं। नौवें पोजीशन पर लैरी पेज हैं और इनके पास 121 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। सर्गी ब्रिन दसवें स्थान पर 115 अरब डॉलर के साथ बने हुए हैं।
Next Story