
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: मिस्र ने 55,000 टन भारतीय गेहूं (Indian Wheat) की पहली खेप को मंजूरी दे दी है. मिस्र (Egypt) के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह (Alexandria Port) पर पहली खेप पहुंचने के बाद गेहूं की जांच की गई और तय मानकों पर खरा उतरने के बाद हरी झंडी मिली. खबरों के मुताबिक मिस्र ने भारत द्वारा भेजे गए गेहूं की गुणवत्ता की सराहना की. पिछले कुछ दिनों से भारतीय गेहूं को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. हाल ही में तुर्की (Turkey) ने भारतीय गेहूं की खेप को यह कहकर लौटा दिया था कि इसमें रूबेला वायरस पाया गया है. लेकिन भारत द्वारा भेजी गई गेहूं की पहली खेप को मिस्र ने स्वीकार कर लिया है. साथ ही गेहूं सभी तरह की जांच में सही पाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





