व्यापार

महंगाई की मार! दिल्ली में डीजल का दाम 73 रुपये लीटर के पार...जाने अपने शहर के भाव

Subhi
4 Dec 2020 8:06 AM IST
महंगाई की मार! दिल्ली में डीजल का दाम 73 रुपये लीटर के पार...जाने अपने शहर के भाव
x
कोविड-19 संकट के बीच लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत नहीं मिल रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोविड-19 संकट के बीच लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत नहीं मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 73 रुपये के पार हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल ने शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. वहीं, डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.86 रुपये हो गई है, जबकि एक लीटर डीजल के लिए 73.07 रुपये खर्च करने होंगे.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 82.86 रुपये, 84.37 रुपये, 89.52 रुपये और 85.76 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 73.07 रुपये, 76.64 रुपये, 79.66 रुपये और 78.45 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं बीपीसीएल कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.

Next Story