भारत

EeVe India ने भारत में लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 120 किमी रेंज का दावा

jantaserishta.com
15 Dec 2021 11:48 AM IST
EeVe India ने भारत में लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 120 किमी रेंज का दावा
x

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की कंपनी ईवी इंडिया (EeVe India) ने अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सोल (Soul) लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी के बाजार में कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर ही मौजूद थे.

120 किमी है रेंज
ईवी इंडिया के इलेक्ट्रिक स्कूटर सोल (Soul Electric Scooter) को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगते हैं. वहीं सिंगल चार्ज में ये 120 किमी की दूरी तय कर सकता है. इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है.
2022 में शुरू होगी डिलीवरी
सोल स्कूटर अगले साल सड़कों पर दौड़ने लगेगा. कंपनी ने इसे बनाने में यूरोपीय तकनीक का इस्तेमाल किया है. ये एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) है. इसमें लीथियम आयन बैटरीका इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा जीपीएस, रिमोट मोड, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
EeVe Soul की कीमत
ईवी इंडिया ने सोल स्कूटर की कीमत 1,39,900 रुपये रखी है. कंपनी ने अभी इसे दो रंग लाल एवं सफेद और ग्रे एवं काले के डुअल टोन शेड में लॉन्च किया है. ईवी इंडिया स्टार्टअप के को-फाउंडर हर्षवर्धन डिडवानिया का कहना है कि कंपनी आने वाले समय में रिसर्च और डेवलपमेंट पर बड़ा निवेश करेगी और बाजार में बड़ी हिस्सेदारी के लिए काम करेगी. पिछले साल कंपनी ने लो-स्पीड वाले 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की थी.
इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) को लेकर तेजी से क्रेज बढ़ रहा है. हाल में कई कंपनियों ने एक के बाद एक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं. इसमें Ola, Ather, Bajaj, TVS और Hero Electric जैसै बड़े ब्रांड भी मौजूद हैं. कुइ समय पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आजतक के एक कार्यक्रम में कहा था कि आने वाले समय में कई स्टार्टअप कंपनियां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में बड़ा बदलाव लाएंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story