
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Sri Lanka Economic Crisis) के सामने हर दिन नई मुश्किलें खड़ी हो जा रही हैं. विदेशी मुद्रा की भारी कमी की वजह से श्रीलंका अपने नागरिकों के लिए जरूरी चीजों का आयात नहीं कर पा रहा है. इस वजह से ईंधन (Fuel) का संकट गहरा गया है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खबर है कि श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 50 श्रीलंकाई रुपये और डीजल की कीमतों में 60 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बैंकिंग और लॉजिस्टिक समस्याओं की वजह से तेल का शिपमेंट श्रीलंका नहीं पहुंच सका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





