
x
एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| 2023 में बाहर खाना खाना अब महंगा हो जाएगा, क्योंकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने नए साल के पहले दिन रविवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की। नई दरें इसी दिन से लागू हो गई हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ नई दिल्ली में इसकी कीमत 1,768 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।
मुंबई में एक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,721 रुपये होगी, जबकि कोलकाता और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 1,870 रुपये और 1,917 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





