व्यापार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर करें मोटी कमाई, जानिए प्रोसेस

Bhumika Sahu
2 Oct 2021 10:43 AM IST
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर करें मोटी कमाई, जानिए प्रोसेस
x
SBI ATM Franchise business: आपके पास मौका है अब जॉब के साथ एक्स्ट्रा कमाई करने का. आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना काल में घर बैठे कमाई (How to start business) करने का शानदार मौका है. दरअसल, एसबीआई आपके लिए बढ़िया विकल्प (Earn money) लाया है. आज यहां आपको बताएंगे बिजनेस का एक शानदार आइडिया (Business Idea) जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से 60 हजार रुपये से अधिक का महीना कमा सकते हैं. और सबसे खास बात कि ये एक सुरक्षित तरीका है जो आपके गारंटी के साथ रिटर्न देगा. ये मौका आपको देश का सबसे बाद सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI (State Bank of India) दे रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) लेकर आप आसानी से कमाई कर सकते हैं. किसी भी बैंक का एटीएम बैंक की तरफ से नहीं लगया जाता है बल्कि इसके लिए अलग कंपनी होती है. बैंक की ओर से इसका कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है जो जगह-जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
SBI ATM फ्रेंचाइजी लेने के लिए ये हैं शर्तें
1. एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए.
2. दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए.
3. ध्यान रहे कि यह स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए.
4. यहां 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन भी अनिवार्य है.
5. इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए.
6. ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए.
7. वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट चाहिए.
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज
1. आईडी प्रूफ – Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
5. अन्य डॉक्युमेंट्स
6. जीएसटी नंबर
7. फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स
ऐसे करें आवेदन (How To Apply For SBI ATM Franchise)
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनीयों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भारत में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है. इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने एटीएम के लिए आवेदन कर सकते है.


Next Story