व्यापार

5 शहरों में ड्रोन से डिलीवरी की हो रही शुरुआत, खाना ऑर्डर करने वालों के लिए अच्छी खबर!

jantaserishta.com
10 Jan 2022 10:38 AM IST
5 शहरों में ड्रोन से डिलीवरी की हो रही शुरुआत, खाना ऑर्डर करने वालों के लिए अच्छी खबर!
x

नई दिल्ली: आप स्विगी (Swiggy) या जोमैटो (Zomato) से खाना ऑर्डर (Online Food Order) करें और कुछ देर बाद आपकी खिड़की पर ड्रोन दस्तक दे तो चौंकिएगा नहीं. यह जल्दी ही सच होने वाला है. इतना ही नहीं, किसी डिपार्टमेंटल स्टोर से आप कोई सामान ऑर्डर करेंगे तो उसे आपके घर पहुंचाने के लिए ड्रोन आ सकता है. ड्रोन से अंतिम छोर तक डिलीवरी (Drone Delivery) के लिए कंपनियां अपनी तैयारी पूरी करने लगी हैं.

इन शहरों में 200 ड्रोन उतार रही ये कंपनी
लास्ट माइल डिलीवरी कंपनी Zypp Electric ने पिछले सप्ताह बताया कि वह ड्रोन लॉजिस्टिक्स सेक्टर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल से डिलीवरी कर रही कंपनी ने ड्रोन से सामान पहुंचाने के लिए TSAW Drones के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी अभी पहले फेज में 200 ड्रोन मार्केट में उतारने जा रही है. ये ड्रोन अभी दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में डिलीवरी करेंगे.
डिलीवरी में इस्तेमाल होंगे ये ड्रोन
आपको बता दें कि TSAW Drones डिलीवरी करने वाले ड्रोन डेवलप करती है. कंपनी पहले ही कई ड्रोन तैयार कर चुकी है, जिन्हें खासतौर पर डिलीवरी के लिए डेवलप किया गया है. कंपनी की वेबसाइट पर डिलीवरी ड्रोन के 2 मॉडल की जानकारी दी गई है. पहला मॉडल Maruthi 2.0 है, जो कम दूरी की डिलीवरी (40 किलोमीटर रेंज) के लिए है. वहीं दूसरे ड्रोन Adarna की डिलीवरी रेंज 110 किलोमीटर तक है. ये दोनों मॉडल 5 किलो तक भार उठा सकते हैं.
डिलीवरी ड्रोन में लगा होगा स्मार्ट लॉकर
Zypp Electric ने बताया कि अभी डिलीवरी में जितने ड्रोन उतारे जा रहे हैं, सभी में स्मार्ट लॉकर लगे होंगे. डिलीवरी मंगाने वाले ग्राहक के पास एक ओटीपी जाएगा, जिसे डालकर स्मार्ट लॉकर को खोला जा सकेगा. इससे डिलीवर हो रहे सामान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. ड्रोन से डिलीवरी शुरू होने पर लोगों के समय की भी बचत होगी.
गली-मोहल्लों में अभी ड्रोन डिलीवरी नहीं
ये ड्रोन सिर्फ रिमोट लोकेशन में हीं नहीं, बल्कि शहरों के अपार्टमेंट में भी डिलीवरी करेंगे. ये खुद से लोकेशन ट्रैक करने की टेक्नोलॉजी से लैस होंगे. इसके अलावा डिलीवरी ड्रोन में रिमोट-आईडी (Remote-ID) और डिटेक्ट एंड अवॉयड (DAA) जैसी न्यू-एज टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. यह ड्रोन को रास्ते में किसी उड़ती चीज या किसी बिल्डिंग आदि से टकराने से बचाएगा. अभी यह सुविधा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में शुरू होगी. संकरी गलियों में ड्रोन को ऑपरेट करने में दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे मोहल्लों में ड्रोन से डिलीवरी की राह का सबसे बड़ा रोड़ा गलियों में तारों का जाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story