
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में सीएनजी का प्रयोग करना आज से महंगा हो जाएगा। सीएनजी के दामों में संशोधन किया गया है और 4 दिसंबर की सुबह छह बजे से देश के इन राज्यों के कुछ इलाकों में सीएनजी को प्रयोग करना महंगा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ग्राहकों को इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि, "4 दिसंबर 2021 को सुबह 6 बजे से,आईजीएल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के एनसीटी में अपने सीएनजी खुदरा मूल्य को संशोधित करता है। 4 दिसंबर 2021 को सुबह 6 बजे से, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में संशोधित सीएनजी मूल्य 53.04 रुपये प्रति किलोग्राम होगा।" देश के इन इलाकों में सीएनजी की कीमतों में संशोधन के बाद से अब इनका प्रयोग करना मंहगा हो जाएगा। इसका असर वाहनों चालकों पर सीधे तौर पर पड़ेगा, जो सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों को महंगे पेट्रोल के एक विकल्प के तौर पर प्रयोग करते थे।





