व्यापार

डॉलर ने पकड़ी रफ्तार, क्रैश हुए गोल्ड और सिल्वर, सोना 7 महीने के निचले स्तर पर

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 8:24 AM GMT
डॉलर ने पकड़ी रफ्तार, क्रैश हुए गोल्ड और सिल्वर, सोना 7 महीने के निचले स्तर पर
x
सिल्वर, सोना 7 महीने के निचले स्तर पर
श्राद्ध पक्ष के खत्म होते ही त्यौंहारी सीजन शुरू होने वाला है। त्यौंहारी सीजन में लोग खरीददारी ज्यादा करते हैं। विशेष रूप से सोने और चाँदी की खरीदारी इसी सीजन में होती है। वैसे भी इस सीजन को सोने-चाँदी की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इन दिनों सोने और चाँदी के भावों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका कारण यह है कि अमरीकी शटडाउन टल जाने के बाद डॉलर ने रफ्तार पकड़ी है।
डॉलर के चढ़ने के कारण गोल्ड और सिल्वर दोनों ही क्रैश हो गए हैं। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क से नई दिल्ली तक गोल्ड की कीमतें 7 महीने के लोअर लेवल पर आ गई हैं। आज भारत के वायदा बाजार में सोने के दामों में 25 मिनट में 1000 रुपए तक गिरावट आई है। वहीं, चांदी की बात करे तो इसमें भी कुछ ही मिनटों में 4,200 रुपए सस्ती हुई है।
सोना 7 महीने के निचले स्तर पर
डॉलर की तेजी में सोने-चांदी के भाव धड़ाम से गिर गए। इनके भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। सोने की वायदा कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। बाजार खुलने के मात्र 25 मिनट में सोने के दाम 1000 से ज्यादा टूट गए। गोल्ड लोअर लेवल 56,565 रुपए पर आ गया है। वैसे आज सोना 57,426 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था।
चांदी में 4200 रुपए की गिरावट
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में चांदी के दाम 4200 रुपए तक गिर गई। आंकड़ों के अनुसार आज सुबह चांदी 69,255 रुपए पर ओपन हुई थी और 65,666 रुपए के साथ 7 महीने के लोअर लेवल पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसला सोने-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में तेजी आने के बाद सोने-चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इससे पहले यह 1947.20 डॉलर पर बंद हुआ था। अभी तक यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.42 डॉलर था।
Next Story