व्यापार

आप भी करते है Google Map का इस्तेमाल? 5 हजार तक लग सकती है चोट, जरूर पढ़े ये खबर

jantaserishta.com
14 Feb 2021 12:46 PM IST
आप भी करते है Google Map का इस्तेमाल? 5 हजार तक लग सकती है चोट, जरूर पढ़े ये खबर
x

दिल्ली: आज के दौर में किसी से रास्ता पूछने की बजाय नेविगेशन (Navigation) के जरिए मंजिल तक पहुंचना लोग ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि दिनों दिन Google Map का इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन अगर आप ड्राइविंग के दौरान हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है.

आमतौर पर लोग ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप (Google Map ) का नेविगेशन (Navigation) ऑन कर लेते हैं. इसके जरिए आपको रूट के बारे में पता चल जाता है, और अगर कहीं जाम लगा है तो इसकी जानकारी भी पहले ही हो जाती है. समय रहते दूसरे रास्ते का चुनाव कर लेते हैं. ये सब तो गूगल मैप के फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हैं. आपने अगर अपनी गाड़ी में डैश बोर्ड पर मोबाइल होल्डर नहीं लगवाया है और हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 5 हजार रुपये तक का चालान काटने का प्रावधान है.
अभी हाल ही में दिल्ली में एक शख्स का चालान पुलिस ने काटा था. कार चालक ने तर्क दिया था कि वो तो किसी से बात नहीं कर रहा था तो उसका चालान क्यों काटा गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोबाइल होल्डर के बजाय डैशबोर्ड या हाथ में पकड़कर गूगल मैप का इस्तेमाल करना ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ है क्योंकि ऐसा करने से ड्राइविंग के दौरान ध्यान भंग होने की आशंका बनी रहती है. ये मामला लापरवाही से ड्राइविंग की श्रेणी में आता है.
मोबाइल होल्डर का इस्तेमाल करें
अगर आप ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए अपने वाहन में मोबाइल होल्डर फिट कराएं. मोबाइल होल्डर में फोन लगाकर गूगल मैप का इस्तेमाल करना नियम कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता है. मोबाइल होल्डर बाइक में 200 रुपये तक और कार में 1 हजार रुपये तक लग जाता है. अगर आप समय रहते मोबाइल होल्डर को फिट करा लेंगे तो 1 हजार रुपये तक खर्च करके 5 हजार रुपये का चालान कटने से बच सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story