धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप...आप पर बनी रहेगी विशेष कृपा

Subhi
24 April 2021 3:52 AM GMT
शनिवार के दिन करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप...आप पर बनी रहेगी विशेष कृपा
x
आज शनिवार है। आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी को भी समर्पित है।

आज शनिवार है। आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी को भी समर्पित है। इस दिन हनुमान की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से ग्रहों का दोष शांत हो जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान चालीसा और आरती का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी के कुछ मंत्रों का उच्चाण भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आज के दिन हनुमान जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कहा जाता है कि अगर व्यक्ति दुखी है तो उसे हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही यह भी माना जाता है कि बजरंगबली की पूजा करने से व्यक्ति के दुखों का नाश होता है। यह अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। जो व्यक्ति हनुमान जी का ध्यान करता है और उनपर बजरंगबली की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही उसके जीवन से समस्त झंझट और परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। इस दिन बजरंगबली की पूजा करते समय जरूर पढ़ें हनुमान जी के 5 कल्याणकारी मंत्र।
इन 5 मंत्रों से किया जा सकता है पवनपुत्र को प्रसन्न....
1. ॐ अं गारकाय नमः'
2. मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
3. ॐ हं हनुमते नम:
4. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
5. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट


Next Story