व्यापार

Diwali with Mi सेल जल्द होगी शुरू, लाइफटाइम के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन्स, बस करना होगा ये काम

Shiddhant Shriwas
27 Sept 2021 11:16 AM IST
Diwali with Mi सेल जल्द होगी शुरू, लाइफटाइम के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन्स, बस करना होगा ये काम
x
Mi भी अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह अपनी फेस्टिव सेल, Diwali with Mi सेल को जल्द ही लाइव करने वाला है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दीपावली आ रही है और अपने साथ कई सारी सेल्स भी लेकर आ रही है. ई-कॉमर्स साइट्स हर बार की तरह, इस बार भी देश के फेस्टिव माहौल में चार चांद लगाने का काम कर रही हैं. Amazon और Flipkart की सेल तो शुरू होने ही वाली है लेकिन साथ ही, Xiaomi की वेबसाइट, Mi.com पर भी Mi Sale का आगाज होने वाला है. दिवाली के खास अवसर पर शाओमी भी लोगों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर्स लेकर आ रहा है. आइए इन ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं..

लाइफटाइम के लिए मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन

वैसे तो कई प्लेटफॉर्म्स आपको तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर कमाल के डिस्काउंट्स उआर छूट दे रहे हैं लेकिन ऐसा ऑफर न आपको कभी मिल है और शायद न कभी मिलेगा. Mi Sale में आपको जीवन भर के लिए शाओमी से फ्री स्मार्टफोन्स पाने का मौका मिल रहा है.

'Diwali with Mi' सेल में खरीदारी करें और फिर एक रेजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें. आपको हर दो साल पर शाओमी कई तरफ से एक ब्रांड न्यू स्मार्टफोन जीतने का मौका मिल सकता है. आपको बता दें कि ये ऑफर 20 सालों के लिए है, यानी, आप 20 सालों तक, हर दो साल पर शाओमी की तरफ से एक नया स्मार्टफोन पा सकते हैं.

घड़ी के घंटों के साथ बदलेंगी डील्स

अनोखे ऑफर्स का ट्रेंड सेट करके उसे आगे बढ़ाते हुए शाओमी इस सेल में लोगों के लिए हर कुछ घंटों पर एक नया ऑफर लेकर आ रहा है. जैसे, सुबह 8 बजे 'पिक एण्ड चूज' ऑफर में आपको किन्हीं दो प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, 4 बजे x99 स्टोर में 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' खेल जाएगा जिसमें जो जितनी जल्दी आइटम बुक करेगा उसे उतना ही ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा. रात 10 बजे 'जैकपॉट डील्स' में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर होश उड़ा देने वाले डिस्काउंट्स मिलेंगे.

मिलेंगे कई सारे ऑफर

एसबीआई के साथ आयोजित इस सेल में एसबीआई के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले सभी ग्राहकों को 10% का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, अगर आप Mi एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा पाते हैं तो आपको 5 हजार रुपये तक की छूट और मिलेगी. इसके अलावा भी कई सारे बैंक ऑफर्स हैं जिनका आप लाभ उठा सकेंगे.

Mi की वेबसाइट पर जल्द ही शुरू होने वाली इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स, इयरबड्स, लैपटॉप्स और स्मार्ट टीवी समेत सभी प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार ऑफर मिलेंगे. फिलहाल इस सेल की डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ऑफर्स की सारी जानकारी Mi की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Next Story