व्यापार

Samsung Galaxy S21 सीरीज पर डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल्स

Shubhra Nandy
9 April 2021 8:11 AM IST
Samsung Galaxy S21 सीरीज पर डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल्स
x
सैमसंग गैलेक्सी S21+ पर 5000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सैमसंग गैलेक्सी S21+ पर 5000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है. ग्राहक यहां अपने स्मार्टफोन पर 7000 रुपए का भी कैशबैक पा सकते हैं अगर वो HDFC बैंक क्रेडिटा या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. गैलेक्सी S21 सीरीज को 10,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस पर भी बेचा जा रहा है. यूजर्स यहां गैलेक्सी S21+ के साथ गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 या गैलेक्सी बड्स प्रो पर छूट पा सकते हैं. सैमसंग ने गैलेक्सी S21, गैलेक्सी S21+ और गैलेक्सी S21 अल्ट्रा को इसी महीने जनवरी 2021 में लॉन्च किया था.

सैमसंग ने यहां गुरूवार को ऐलान किया कि अगर ग्राहक गैलेक्सी S21+ को 76,999 रुपए में खरीदते हैं तो उनको 5000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा. ऐसे सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर और दूसेर लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स की मदद से मुमकिन हो पाएगा वहीं ग्राहक यहां स्मार्टफोन पर 7000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं. गैलेक्सी S21+ को सैमसंग की वेबसाइट पर 76,999 रुपए में बेचा जा रहा है. कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 64,999 रुपए हो जाती है.
वहीं ग्राहक यहां फोन को गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के साथ या फिर गैलेक्सी बड्स प्रो के साथ जोड़ सकते हैं जिसकी कीमत 23,990 रुपए या 15,990 रुपए है. सैमसंग यहां गैलेक्सी S21 पर भी 5000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रहा है. गैलेक्सी S21 अल्ट्रा की कीमत 105,999 रुपए है. इसपर आपको 10,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.
बता दें कि इन सभी स्मार्टफोन्स पर 5000 रुपए और 10,000 रुपए का कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर है. गैलेक्सी S21 को 73,999 रुपए में लिस्ट किया गया है. सैमसंग की वेबसाइट पर एक्सचेंज बोनस लगाने के बाद इस फोन की कीमत 68,999 रुपए हो जाती है.



Next Story