व्यापार

8 अक्टूबर तक प्रत्यक्ष कर 23.8 प्रतिशत बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये हुआ

jantaserishta.com
9 Oct 2022 4:52 PM IST
8 अक्टूबर तक प्रत्यक्ष कर 23.8 प्रतिशत बढ़कर 8.98 लाख करोड़ रुपये हुआ
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रत्यक्ष कर संग्रह 8 अक्टूबर तक 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 23.8 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह रिफंड के बाद 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 16.3 प्रतिशत अधिक है।
यह संग्रह 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत है।
1 अप्रैल से 8 अक्टूबर के बीच 1.53 लाख करोड़ रुपये की राशि का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 81 प्रतिशत अधिक है।
रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 16.29 प्रतिशत है और पीआईटी संग्रह में 17.35 प्रतिशत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story