व्यापार

डीआईआई ने 2025 की पहली छमाही में भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए 3.5 लाख करोड़ रुपए

jantaserishta.com
26 Jun 2025 2:09 PM IST
डीआईआई ने 2025 की पहली छमाही में भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए 3.5 लाख करोड़ रुपए
x
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार को लेकर घरेलू निवेशक बुलिश बने हुए हैं और 2025 की शुरुआत से अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर चुके हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेटा के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) इस साल एक जनवरी से लेकर 25 जून तक भारतीय शेयर बाजार में 3,54,861.75 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं। जनवरी से जून तक, सभी महीनों में डीआईआई निवेश सकारात्मक रहा है।
डीआईआई की ओर से निवेश ऐसे समय पर हुआ है जब वैश्विक कारणों के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। डेटा के अनुसार, डीआईआई ने जनवरी में 86,591.80 करोड़ रुपए का निवेश किया था। वहीं, फरवरी में 64,853.19 करोड़ रुपए, मार्च में 37,585.68 करोड़ रुपए, अप्रैल में 28,228.45 करोड़ रुपए, मई में 67,642.34 करोड़ रुपए और जून (1-25 तक) 69,960.63 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
डीआईआई के लगातर निवेश करने की वजह भारतीय अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। इसकी वजह सामान्य से अधिक मानसून और मौद्रिक नीति में नरमी आना है।
दूसरी तरफ, अस्थिर वैश्विक माहौल के कारण एफआईआई का प्रदर्शन मिला जुला रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जनवरी और फरवरी में क्रमश: 87,374.66 करोड़ रुपए और 58,988.08 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, मार्च में 2,014.18 करोड़ रुपए, अप्रैल में 2,735.02 करोड़ रुपए और मई में 11,773.25 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
हालांकि, जून (1-25 तक) एफआईआई 5,670.92 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन इस साल की पहली छमाही (25 जून तक)में मजबूत रहा है। इस दौरान एनएसई के मुख्य सूचकांक ने निफ्टी ने करीब 7 प्रतिशत और सेंसेक्स ने 6 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story