व्यापार

New system से डिजिटल प्रोसेस में बदलाव

Ratna Netam
4 July 2026 5:39 PM IST
New system से डिजिटल प्रोसेस में बदलाव
x

Business बिजनेस : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने एक बार फिर अपनी पोर्टल सेवाएं शुरू कर दी हैं, हालांकि इस बार सिस्टम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। करीब एक हफ्ते तक सेवाएं बंद रहने के बाद अब करोड़ों सब्सक्राइबर्स को राहत मिली है।

नए अपडेट के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को लेकर किया गया है। अब यूजर्स EPFO के पोर्टल के जरिए न तो अपना UAN एक्टिवेट कर पाएंगे और न ही नया UAN जनरेट कर सकेंगे। यह दोनों सेवाएं अब पूरी तरह से UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हैं।UMANG ऐप के जरिए इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए अब आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी सदस्य को अपनी पहचान फेस वेरिफिकेशन के जरिए सत्यापित करनी होगी।

EPFO ने बताया कि हाल ही में पोर्टल को अपग्रेड और मेंटेनेंस के दौरान डेटाबेस को भी अपडेट किया गया है, ताकि सिस्टम को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सके। इस बदलाव का उद्देश्य सेवाओं को अधिक डिजिटल और सुरक्षित बनाना बताया जा रहा है।नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब EPFO से जुड़ी कई सेवाएं मोबाइल ऐप आधारित सिस्टम की ओर शिफ्ट हो गई हैं, जिससे डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन शुरुआती दौर में यूजर्स को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story