व्यापार

भारत में लॉन्च हुआ Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच, Snapdragon Wear 3100 प्रोसेसर से है लैस, जानिए कीमत

Neha Dani
25 Nov 2020 9:31 AM GMT
भारत में लॉन्च हुआ Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच, Snapdragon Wear 3100 प्रोसेसर से है लैस, जानिए कीमत
x
Diesel ने भारत में अपनी शानदार स्मार्टवॉच Diesel On Fadelite लॉन्च कर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Diesel ने भारत में अपनी शानदार स्मार्टवॉच Diesel On Fadelite लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन स्पोर्टी है और इसमें राउंड डायल दिया गया है। मुख्य फीचर की बात करें तो Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच क्वालकॉम के Snapdragon Wear 3100 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में एक्टिविटी ट्रैक करने की सुविधा से लेकर मौसम तक की जानकारी मिलेगी। वहीं, यह स्मार्टवॉच गूगल Wear ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।

Diesel On Fadelite की कीमत

Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच की कीमत 21,995 रुपये है। यह वॉच ग्राहकों के लिए Red To Black, Black To Clear, Blue To Clear और Transparent कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस वॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Diesel On Fadelite की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच में 1.19 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका केस साइज 44m है। इस वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon Wear 3100 प्रोसेसर, 512MB रैम और 4GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह वॉच एंड्राइड 6.0 और आईओएस 10 से ऊपर के वर्जन पर काम करती है।

मिलेगी एलईडी फ्लैश लाइट

Diesel On Fadelite स्मार्टवॉच की खास बात यह है कि इसमें एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके साथ ही इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर समेत वाई-फाई, NFC और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच को कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट और म्यूजिक कंट्रोल फीचर का सपोर्ट मिला है।



Next Story