व्यापार

नये साल पर मिल रहा धांसू ऑफर, कम दाम में लाएं 5 दमदार वायरलेस स्पीकर

Shubhra Nandy
16 Dec 2022 2:20 PM IST
नये साल पर मिल रहा धांसू ऑफर, कम दाम में लाएं 5 दमदार वायरलेस स्पीकर
x

फाइल फोटो 

क्रिसमस और नया साल आने वाला है और इस मौके पर आप भी इंडोर या आउटडोर पार्टी की तैयारी कर रहे होंगे.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्रिसमस और नया साल आने वाला है और इस मौके पर आप भी इंडोर या आउटडोर पार्टी की तैयारी कर रहे होंगे. अगर ऐसा है तो आपको पार्टी करने के लिए अच्छे और दमदार स्पीकर की जरूरत भी होगी. अमेजन पर वायरलेस स्पीकर पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. ऑफर में बड़े ब्रांड के वायरलेस स्पीकर पर बंपर डिस्काउंट चल रहा है. इन स्पीकर्स को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 15 घंटे तक चलाया जा सकता है.

1. जेब्रोनिक्स के स्पीकर :
इसके स्पीकर सिर्फ 5,999 रुपये में मिल रहे हैं. हालांकि इसकी वास्तविक कीमत 8,699 रुपये है, लेकिन इसपर 31% का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी खूबियों की बात करें तो यह 40W का साउंड आउटपुट है, जो रिमोट से चलाया जा सकता है. इसमें LED डिस्प्ले और RGB लाइट है. इसे USB, SD Card, AUX केबल से भी कनेक्ट कर सकते हैं.
2. बोस साउंडलिंक माइक्रो ब्लूटूथ स्पीकर
ये पोर्टेबल स्पीकर है. यह 5 रंगों में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 10,900 रुपये है. फुल चार्ज होने के बाद यह 6 घंटे तक चल सकता है. इसका bass बहुत जबरदस्त है.
3. सोनी का SRS-XB23 वायरलेस एक्स्ट्रा बेस ब्लूटूथ स्पीकर
सोनी का ये पोर्टेबल स्पीकर 8,999 रुपये में मिल रहा है. इसकी कीमत वास्तव में 10,990 है, लेकिन 18% डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 9000 से भी कम हो गई है. इनमें एक्स्ट्रा BASS दिया गया है. यह 12 घंटे तक चल सकता है.
4. JBL फ्लिप 4
इस स्पीकर पर 30 फीसदी का डिस्काउंट चल रहा है. बढ़िया Bass के साथ खरीदार को इसमें माइक भी मिलेगी. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 6,999 रुपये हो गई है.
5. मार्शल विलेन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर
मार्शल के स्पीकर की कीमत 14,999 रुपये है, जिसपर 33% का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 9,999 रुपये हो गई है. एक बार चार्ज होने के बाद यह 15 घंटे तक चलत सकता है.

Next Story